सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। क्षेत्र के बघारी गांव में घर के बाहर दरवाजे से खड़ी बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बाइक मालिक रंजीत सिंह ने रुन्नीसैदपुर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार अहले सुबह रंजीत सिंह सोकर उठे तो घर के दरवाजे पर खड़ी उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से बाइक व चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार में बैंक के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...