सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि लगातार बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में एक बार फिर जलजमाव की चिंता सताने लगी है। सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। बारिश का असर खेतों में तैयार हो रही धान की फसल पर भी पड़ने की आशंका है। किसानों के अनुसार कई क्षेत्रों में धान की फसल पककर तैयार होने की कगार पर है। यह भी पढ़ें- Katihar News: कटिहार में फिर बरसात का साया, पकते धान पर किसानों की नजर ऐसे में बारिश और तेज हवा होने पर फसल गिरने से नुकसान हो सकता है। खेतों में पानी जमा होने से कटाई प्रभ...