Sitamarhi News: रीगा रोड पर कार चालक को चाकू मारकर किया जख्मी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के नयाटोल रीगा रोड इलाके में आपसी विवाद को लेकर एक कार ड्राइवर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल ड्राइवर की पहचान राजा साह के रूप में की गई है। नयाटोल रीगा रोड में किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। विवाद के दौरान हमलावर ने कार ड्राइवर को चार जगह चाकू गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल ड्राइवर राजा साहब को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.