Sitamarhi News: रीगा में भोज खाने से 38 लोग बीमार,इलाजरत
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरिया वार्ड संख्या 10 में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। दावत में भोज खाने के बाद 38 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते बीमार पड़ने वालों की संख्या बढ़ती गई। बीमारों में सबसे ज्यादा संख्या बच्चों की है। बीमार होने वाले प्रमुख बच्चों में अर्शीत खातून, आफमीन, नेहमत, रहनुमान, रौनक, एरम आरजू, मलका, आहद और नेमत शामिल हैं।परिजनों ने आरोप लगाया है कि खाना बनाते या परोसते समय उसमें गिरगिट गिर गया था, जिसके कारण भोजन जहरीला हो गया और फूड पॉइजनिंग हुई। घटना के बाद आनन-फानन में सभी बीमार लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.