सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: रीगा। थाना क्षेत्र की सहबाजपुर पंचायत के खरसान गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चोर दोनों घरों से कुल 2.10 लाख रुपये नकद के अलावा लाखों रुपये के आभूषण ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, खरसान गांव के वार्ड संख्या-6 निवासी सिद्धांत कुमार सिंह उर्फ प्रिंस ने रीगा थाने में आवेदन देकर बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब एक बजे वह घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुसे और ब्रीफकेस में रखे एक लाख 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। यह राशि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए रखी थी। उसी रात करीब दो बजे वार्ड 5 निवासी वीरेंद्र सिंह, पिता स्व. रामाशीष सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर उनके घर से बेटी की शादी...