सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: रीगा चीनी मिल से जुड़े चार हजार किसानों का 40 करोड़ का केसीसी ऋण राइट ऑफ रीगा। रीगा चीनी मिल से जुड़े करीब चार हजार गन्ना किसानों को बैंक ऑफ इंडिया के केसीसी ऋण से राहत मिली है। बैंक के जोनल मैनेजर शैलेन्द्र प्रसाद ने बताया कि किसानों के करीब 40 करोड़ रुपये के ऋण को बैंक के निदेशक मंडल ने राइट ऑफ कर दिया है। 14 वर्षों से ऋण के बोझ से जूझ रहे किसानों को राहत मिली है। इससे उनके लिए नए ऋण लेने का रास्ता भी खुलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: रीगा चीनी मिल से जुड़े चार हजार किसानों का 40 करोड़ का केसीसी ऋण राइट ऑफकिसानों के ऋण राइट ऑफ की प्रक्रिया मंगलवार को रीगा किसान भवन में केसीसीधारी किसानों और बैंक अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के नेता डॉ. आनंद किशोर ने की। उन्ह...