सीतामढ़ी, जुलाई 23 -- Sitamarhi News: आनंद झा रीगा। थाना क्षेत्र के कपरौल गांव के समीप मंगलवार की सुबह ट्रंक में बंद एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मृतक की शिनाख्त तथा घटना के खुलासे के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

घटना का जनसामान्य पर प्रभाव घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए थे। शव की स्थिति देखकर लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में इस तरह की वारदात पहले कभी सामने नहीं आई थी। ट्रंक में शव को बंद कर उसे जलाने की कोशिश किए जाने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस की जांच पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। एफएसएल ...