सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। रविवार की रात और सोमवार की सुबह जिले के कुछ इलाकों में हुई हल्की रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।हालांकि किसानों को जिस जोरदार बारिश का इंतजार था, वह पूरी नहीं हो सकी। हल्की बारिश के कारण खेतों में पानी का पर्याप्त जमाव नहीं हो पाया। जिससे धान की रोपनी और अन्य कृषि कार्यों के लिए किसान अब भी अच्छी बारिश की आस लगाए हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद के अनुसार सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान घटकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। किसानों रामनाथ सिंह, वीरेंद्र भगत, प्रसून कुमार सिंह आदि का कहना है कि हल्की बारिश से खेतों की ऊपरी सतह ही गीली हुई है।धान यह भी पढ़ें- Banka News: रिमझिम बारिश से खेतों में लौटी जान, कि...