Sitamarhi News: रास्ते के विवाद में मां-बेटी कोे पीटा
सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के मौलानगर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान एक महिला और उसकी पुत्री को रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में मौलानगर गांव के वार्ड दस निवासी मोनी खातून, पति इरशाद आलम ने वार्ड चार निवासी मुस्ताक आलम के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोपी मुस्ताक आलम उसके दरवाजे पर चढ़ आया और गाली-गलौज करते हुए रॉड से मारपीट करने लगा। बीच-बचाव के दौरान आरोपी ने उसकी पुत्री मुस्कान को भी नहीं बख्शा। रॉड से मार कर मुस्कान का सिर फोड़ दिया।मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बेलसंड अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। पीड़िता के आवेदन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.