सीतामढ़ी, अगस्त 26 -- Sitamarhi News: राशन कार्ड निर्माण में सुस्ती पर डीएम नाराज, शनिवार तक प्रगति बढ़ाने का निर्देश सीतामढ़ी। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान जिले में अब तक महज 109 राशन कार्ड जनरेट होने की जानकारी सामने आई। सदर अनुमंडल की स्थिति सबसे खराब पाए जाने...