सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: चोरौत। अधवारा समूह की मरहा-हरदी व रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम थम गया है। इसके बावजूद चोरौत-बसोतरा पथ के योगिया गांव स्थित डायवर्सन के पश्चिमी तट पर बाढ़ का पानी जस का तस बना हुआ है। जलस्तर में न कमी हो रही है और न ही बढ़ोतरी। पानी के कारण आवागमन बाधित है। प्रखंड क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों का परिचालन प्रभावित है। वहीं, परिगमा पंचायत के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। लोग घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर रखने में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: रात के 8 बजे लागल बाढ़ के पानी... रातो नदी के जलस्तर बढ़ने से उत्तरी तटबंध पर भी दबाव बना हुआ है। नदी की समुचित उड़ाही नहीं होने के कारण आसपास के खेत व खलिहानों में पानी...