सीतामढ़ी, अक्टूबर 2 -- Sitamarhi News: चोरौत, एक संवाददाता। अधवारा समूह की मरहा-हरदी व रातो नदी के जलस्तर में वृद्धि से चोरौत-बसोतरा पथ स्थित योगिया गांव के डायवर्सन पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इससे दो पंचायतों के दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। डायवर्सन पर पानी चढ़ने से प्रखंड मुख्यालय का पंचायत मुख्यालयों से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। वहीं ऑटो, ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों का परिचालन भी ठप हो गया है। गुरुवार सुबह डायवर्सन पर हल्का पानी बह रहा था। दिन चढ़ने के साथ जलस्तर बढ़ता गया और शाम तक पानी डायवर्सन पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने चोरौत बाजार से रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाकर रखना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जुड़ावनपुर थाना परिसर में फिर घुसा बाढ़ का पानी, पुलिस परेशान आवागमन बाधित हो...