सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर में दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मां दुर्गा के आगमन को लेकर पूजा समितियों की ओर से भव्य पंडाल और आकर्षक सजावट की तैयारी की जा रही है। शहर के रजत द्वार स्थित जानकी जन्मभूमि मंदिर परिसर में इस बार मां भवानी पूजा समिति की ओर से 65 फीट ऊंचा पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें 18 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होगी। पंडाल को कोलकाता के एक प्रसिद्ध मंदिर की तर्ज पर तैयार कराया जा रहा है। 28 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान यह भी पढ़ें- Begusarai News: श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा स्थान में श्रद्धालुओं की मुराद होती है पूरीपंडाल निर्माण पूजा समिति के अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद ने बताया कि इस बार पंडाल को अन्य पंडालों से अलग और आकर्षक बनाने की तैयारी है। समिति के उपाध्यक्ष रकट...