सीतामढ़ी, अगस्त 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने बुधवार को बैरगनिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नगर परिषद बैरगनिया के कार्यों में लापरवाही और प्राप्त शिकायतों के मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी और अभियंता का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। डीएम ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी विकास योजनाओं को निर्धारित...