Sitamarhi News: मोहल्ले में पहुंची प्रशासनिक टीम ने स्थिति का लिया जायजा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की पहल पर बथनाहा प्रखंड की हरनहिया पंचायत के कमरगामा किशनपुर वार्ड-11 स्थित सोना-सती माई मोहल्ले में विकास की उम्मीद जगी है। सांसद की शिकायत पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने 24 घंटे के भीतर प्रशासनिक टीम भेजकर बस्ती की स्थिति का जायजा लिया। इस मोहल्ले में महादलित समुदाय के परिवार रहते हैं। यहां पेयजल, बिजली और सार्वजनिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की जानकारी मिलने पर सांसद ने डीएम को संदेश भेजकर समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने अधिकारियों से जांच कराकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। डीएम के निर्देश पर बिजली विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने पंचायत के मुखिया के साथ बस्ती का निरीक्षण किया और रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के अनुसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.