सीतामढ़ी, नवम्बर 6 -- Sitamarhi News: पुपरी। ट्रेन में बैठे युवक का मोबाइल लेकर भाग रहे उच्चका को पकड़ने में गिरकर युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवक पुपरी सोनबरसा टोल के अरुण कुमार पासवान के पुत्र अंशु कुमार को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। माथे में चोट अधिक होने के कारण डॉ अपूर्व अग्रवाल ने जख्मी युवक को सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अंशु कुमार सीतामढ़ी स्टेशन पर ट्रेन में बैठकर मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। तभी बाहर से एक उच्चका मोबाइल छीनकर भागने लगा। अंशु ने खदेड़कर उच्चका से मोबाइल बरामद करने में सफल हो गए। किन्तु दौड़ने के क्रम में गिर जाने से माथे में अधिक चोट लग गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...