सीतामढ़ी, अक्टूबर 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से छिनतई की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और करीब तीन लाख रुपये मूल्य की अन्य कीमती संपत्ति छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना शांति नगर मोहल्ले की है। पीड़िता की पहचान शांति नगर निवासी अस्मिता सिन्हा, पति स्व. राजीव रंजन सिन्हा के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्होंने मेहसौल थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और मेहसौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक कैमरे में एक ही बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई...