सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: नानपुर। नानपुर जाले पथ में मुहम्मदपुर में जल जमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।थोड़ी वर्षा होने पर लगभग सौ मीटर में मुख्य सड़क पर जल जमाव हो जाता है। लोगों ने मंत्री, विधायक और सांसद से इसे ठीक करने की मांग की, पर समाधान नहीं हुआ। लोगों की शिकायत पर बीडीओ देवेंद्र कुमार ने शनिवार को सड़क का निरीक्षण किया। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले मुखिया मो सऊद ने ईंट का टुकड़ा व छाई से मरम्मत किया, पर अपर्याप्त है। बीडीओ ने निदान का आश्वाशन दिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंडीपुर में सड़क पर जमा गंदे पानी को प्रशासन की देखरेख में हटाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...