Sitamarhi News: मिठाई की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही
सीतामढ़ी, नवम्बर 6 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर का मिठाई और खानपान बाजार पूरी तरह सज गया है। मुख्य बाजार, गुदरी बाजार, जानकी स्थान, गोशाला चौक और स्टेशन रोड समेत प्रमुख इलाकों में मिठाई, नमकीन और नाश्ते की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। सड़क किनारे भी जगह-जगह नाश्ते की दुकानें सजी हैं। पर्व को लेकर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मिठाई की दुकानों में लड्डू, पेड़ा, छेना, काजू कतली और अन्य मिठाइयों की बिक्री के लिए विशेष तैयारी की गई है। लोगों ने खूब खरीदारी की। खानपान की दुकानों पर बढ़ती भीड़ के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अधिकारी और जांच दल मौजूद होने की जानकारी है, लेकिन बाजार में पर्व को लेकर मिठाई और नाश्ते की दुकानों पर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.