सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। पैतृक संपत्ति अवैध रूप से बेचने का विरोध करने पर मारपीट की गई। इस घटना को लेकर पुत्री ने पिता व सौतेली मां के विरुद्ध एफआईआर कराई है। पुलिस को दिए गए आवेदन में राजोपटी वार्ड 29 के कमलेश ठाकुर की पत्नी ऋतु कुमारी ने बताया है कि बिना सहमति के उसके पिता व सौतेली मां ने पैतृक संपत्ति बेच दिया है। वह झझिहट आकर सम्पति बिक्री को लेकर बातचीत की तो पप्पू शर्मा के द्वारा दुर्व्यवहार व मारपीट की गई। पैतृक संपति प्राप्त करने की लालच में उसकी बहन वर्षा देवी, बड़े जीजा शिवजी शर्मा व उसके पति कमलेश ठाकुर भी सौतेले मां के झांसे में आकर पीछा करते है। साथ ही केस उठाने को लेकर पप्पू शर्मा वगैरह के दबाब बनाते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...