सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: पुपरी। केस उठाने को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी हरिहरपुर वार्ड 04 निवासी रामाश्रय राम ने पुपरी पुलिस को आवेदन दिया है। जिसके आधार पर स्थानीय अरुण कुमार, वरुण राय, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार व विशाल कुमार को एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं का आरोपी बनाया गया है। आवेदन में रामाश्रय ने बताया है कि घटना के दिन वह दरबाजे पर थे। उसी समय आरोपीगण जाति सूचक शब्द के साथ गाली-गलौज करते हुए आए और केस उठाने की धमकी देने लगे। केस नही उठाने पर बेटी को उठा लेने की धमकी दिया। विरोध करने पर उसे और उसके पुत्र पर लाठी, डंडे व चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया है। यह भी पढ़ें- जातिसूचक गाली देने का विरोध करने पर परिवार पर हमला, 11 पर केस सूचना मिलने पर 112 डायल पुलिस आई है, जो पीएचसी में ले जाकर इलाज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्त...