सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: मारपीट कर किया जख्मी, 11 लोगों पर प्राथमिकी; तीन गिरफ्तार सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के कंसार गांव निवासी अशोक साह ने पड़राही गांव निवासी राहुल कुमार समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 25 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे तरियानी थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव निवासी अमित कुमार को उनके भाई और अन्य लोग अमित को उसके ससुराल कंसार गांव पहुंचाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पड़राही गांव के निकट आरोपितों ने मिलकर अमित कुमार के भाई और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी लोगों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बेलसंड ला...