सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में लापता व्यक्तियों, लापता बच्चों एवं मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सीतामढ़ी समन्वयात्मक पहल करेगी। इस संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पटना उच्च न्यायालय के महाप्रबंधक द्वारा प्राप्त पत्र के अनुपालन में डीएलएसए ने लापता व्यक्तियों, बच्चों एवं मानव तस्करी से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान और पीड़ितों को संरक्षण प्रदान करने के लिए संबंधित विभागों को साथ लेकर कार्य करने की योजना बनाई है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्...