सीतामढ़ी, नवम्बर 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। राष्ट्रीय युवा उत्थान मोर्चा के संस्थापक सह भाजपा नेता रामजतन कुशवाहा ने मां सीता महिला विश्वविद्यालय की मंजूरी और बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से 34 हजार करोड़ रुपये की राशि दिए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने सीतामढ़ी जिले के विकास के लिए 10 योजनाओं में 211 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति को भी महत्वपूर्ण कदम बताया। इसको लेकर संस्था के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी। रामजतन कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर होगा। मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना से जिले की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह भी पढ़ें- दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति के नाम पर हो, सीएम सम्राट बोले- पीएम मोद...