सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बिहार पंचायत सेवा संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों (बीपीआरओ) का आंदोलन दूसरे चरण में पहुंच गया है। संघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के बीपीआरओ 14 से 21 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान बीपीआरओ ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला पंचायत राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) ब्रज किशोर पांडे को सौंपा।संघ की प्रमुख मांगों में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों को राजपत्रित पदाधिकारी का दर्जा देने, बीपीआरओ को पंचायत समिति का कार्यपालक पदाधिकारी बनाए जाने तथा प्रथम पदोन्नति का वेतनमान लेवल-7 से बढ़ाकर लेवल-9 करने की मांग शामिल है। इसके अलावा कार्यपालक पदाधिकारी का पद पुन: प्रदान करने तथा सुचारू कामकाज के लिए बीपीआरओ को उचित कार्यालय और सरकारी वाहन उपल...