सीतामढ़ी, नवम्बर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के आरडी पैलेस के समीप महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर मंडल टोला वार्ड नंबर एक निवासी रामकृपाल मंडल के पुत्र राज मंडल उर्फ राजा कुमार के रूप में हुई है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला ने यातायात थाना के सामने स्थित एक चाय दुकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। मालूम हो कि 20 नवंबर 2025 को आरडी पैलेस के समीप नवाब नगर वार्ड नंबर 12 निवासी कविता कुमारी के गले से बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: महिला से 1.10 लाख का मंगलसूत्र झपटने वाला आरोपित गिरफ्तार छीने गए मंगलसूत्र की कीम...