सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: रीगा,। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर विवाहित महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में 32 वर्षीय पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर नया टोला निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र राजा कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान शाम को आरोपित शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और कमर से बेल्ट निकालकर पीटा। आरोप है कि आरोपित ने कई बार गलत संबंध बनाने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं होने पर उसके गले से सोने का जीतिया छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने आवेदन में आरोपित को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए अपनी और परिवा...