सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। क्षेत्र के गुदरी बाजार में ऑटो से सफर कर रही एक महिला के बैग से 5 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। रुपये गायब होने की जानकारी मिलने पर महिला नगर थाने पहुंची। उसने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपित की पहचान कराने का आग्रह किया, ताकि वह भविष्य में किसी अन्य यात्री को अपना शिकार न बना सके। महिला मूल रूप से पटना की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सीतामढ़ी में नौकरी करती है। वह अपनी पुत्री से मिलने यहां आई थी। इसी दौरान ऑटो से लहठी खरीदने के लिए गुदरी बाजार जा रही थी। तभी यह घटना हुई।उसके बैग से पांच हजार रुपये निकाल लिए। रुपये गायब होने का पता चलने पर वह थाने पहुंची और पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संबंधित व्यक्ति की पहचान...