सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। भुतही में एक और दो नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय महावीरी झंडा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने गुरुवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भुतही जागेश्वर उच्च माध्यमिक विद्यालय में कैंप कार्यालय बनाया जा रहा है। बीडीओ ने यहां निर्माणाधीन टेंट और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन का प्रयास है कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: महावीरी झंडा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विमर्श शांति समिति की बैठक में पूर्व पैक्स अध्यक्ष स...