Sitamarhi News: मरहा नदी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों के सरेह में फैला पानी
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। अधवारा समूह की मरहा नदी के जलस्तर में शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी वृद्धि जारी रही। नदी का पानी नए गांवों के सरेह में फैलने से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर दो से तीन फीट की ऊंचाई में पानी की तेज धार बह रही है। इससे कई एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई है। भीखा गांव के सरेह से बाजीतपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर भी दो से तीन फीट पानी बह रहा है। पानी की तेज धार के कारण इस सड़क से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं, सड़क में चल रहे पुल निर्माण का कार्य भी बाढ़ के पानी के कारण रुक गया है। यह भी पढ़ें- मरहा नदी का जलस्तर बढ़ा, सरेह में तेजी से फैल रहा पानीनिचले इलाकों की स्थिति कई गांवों का निचला इलाका जलमग्न : भीखा गांव के किसान वीरेन्द्र ठाकुर सहित अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.