सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के मनियारी पंचायत में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मुख्यमंत्री सात निश्चय, नल-जल योजना, छठी एवं 15वीं वित्त आयोग समेत 28 योजनाओं में वित्तीय और तकनीकी अनियमितता के आरोपों के बीच प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं। जांच के दौरान अभिलेखों में कमी, कार्य की गुणवत्ता पर सवाल और योजनाओं के अनुरूप कार्य नहीं होने की बातें सामने आने आई है। इसके बाद भी करीब एक माह बाद भी जांच टीम अपनी अंतिम रिपोर्ट नहीं दे पाई है। आखिर रिपोर्ट किस वजह से अटकी है, इसे लेकर अधिकारी कुछ भी करने से कतारा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब मनियारी पंचायत के उप सरपंच विजय साह ने बीडीओ को आवेदन देकर 28 योजनाओं में सरकारी राशि के दुरुपयोग, एक ही प्...