सीतामढ़ी, अक्टूबर 2 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, एक संवाददाता। सहियारा थाना क्षेत्र के सीतलपट्टी गांव में गुरुवार को मकान निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने तलवार से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

घटना का विवरण इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। तलवार के वार से भागनारायण सहनी, उनके पुत्र संदीप सहनी व मोहन सहनी तथा पुत्री मनीषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी ...