Sitamarhi News: मंदिरों में जगमगा रही आस्था की जोत, पंडालों में उमड़ रहे श्रद्धालु
सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी और धूप अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों का निर्माण कार्य तेज: शहर में दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडालों के निर्माण में तेजी आ गई है। पंडाल आकार लेने लगे हैं। कारीगर दिन-रात मेहनत कर उन्हें अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं, पूजा समितियों के कार्यकर्ता पंडालों को भव्य और आकर्षक बनाने में लगे हुए हैं। शहर के जानकी मंदिर परिसर, शांतिनगर और डुमरा काली मंदिर के पास पूजा समितियों की ओर से भव्य पंडालों का निर्माण कराया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.