Sitamarhi News: भू-जलस्तर गिरने से पुपरी क्षेत्र में सूखने लगे चापाकल, परेशानी
सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: पुपरी। लगातार बारिश नहीं होने व भूजल स्तर में गिरावट के कारण पुपरी अनुमंडल क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में चापाकल सूखने लगे हैं, जबकि नल-जल योजना की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार भिट्ठा, हरदिया, मधुबनी समेत कई गांवों में चापाकलों से पानी निकलना काफी कम हो गया है। कई चापाकल पूरी तरह सूख चुके हैं। भिट्ठा गांव के संजीत सहनी और विंदेश्वर राय उर्फ भिखारी राय ने बताया कि उनके घर का चापाकल पानी देना बंद कर चुका है। अब उन्हें पीने के पानी के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हरदिया गांव के सुमन कुमार ने बताया कि अधिकांश वार्डों में चापाकलों से बहुत कम पानी निकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.