सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: बथनाहा। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को अंचलाधिकारी अमरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास मित्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व अधिकारी मनीषा राज एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अभय कुमार भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री महादलित विकास मिशन के तहत आरक्षित वर्ग के भूमिहीन परिवारों को चिन्हित कर उन्हें वास योग्य भूमि का पर्चा उपलब्ध कराना था।

बैठक के उद्देश्य अंचलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी महादलित, दलित परिवार भूमिहीन न रहे। हर परिवार के पास अपना घर और जमीन हो। इसके लिए सरकार द्वारा अभियान चलाकर बासगीत पर्चा दिया जा रहा है।

विकास मित्रों की भूमिका उन्होंने विकास मित्रों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने पंचायत में जाकर आरक्...