सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: पिपराही। देकुलीधाम स्थित भुनेश्वरनाथ मंदिर परिसर में बुधवार की शाम पहली बार देकुली महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम प्रतिभा रानी तथा एसपी शैलेन्द्र सिंह ने दीप जलाकर किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महोत्सव में कला एवं संस्कृति की विविध विधाओं और मनमोहक प्रदर्शन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कला जगत के कलाकारों के अलावा स्थानीय प्रतिभाओं ने अपने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रसिद्ध कलाकार मौसम राजा एवं अशोक अलबेला सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनके गीतों और कला प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। जिले की समृद्ध लोक कला,संस्कृति एवं सां...