Sitamarhi News: भारी पड़ा शराब पीकर पत्नी से मारपीट करना, पुलिस ने पकड़ा
सीतामढ़ी, अगस्त 30 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी के साथ लगातार मारपीट और दुर्व्यवहार करने वाले एक पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भवदेपुर निवासी सुनील पटेल के रूप में हुई है। नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पत्नी चांदनी देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आए दिन शराब का सेवन कर घर आता था और बिना वजह उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। पति की प्रताड़ना से तंग आकर अंततः महिला को पुलिस की शरण लेनी पड़ी।महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपित सुनील पटेल को गिरफ्तार कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.