सीतामढ़ी, जुलाई 6 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। बढ़ती महंगाई और वाहनों के बढ़ते परिचालन खर्च के विरोध में सोमवार को जिलेभर के ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालयों तक देखने को मिला। ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रभावित होने से स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और बाजार जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

हड़ताल के प्रभाव कई यात्रियों को घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ ने पैदल सफर किया और कई लोगों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के बाद ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष दीपलाल दास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी रिची पांडेय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ी हुई किराया दर के अनुरूप अधिकृत भाड़ा चार्ट जारी करने की मांग की गई। संघ ने...