सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- Sitamarhi News: शिवहर। प्रभारी डीएम सह डीडीसी संजय कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न निर्माणाधीन भवनों और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, सरकारी संपत्तियों के रखरखाव तथा सेवा संकल्प और कायाकल्प अभियान के तहत चल रहे रंग-रोगन व मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय पर काम पूरा कराने को कहा। इस क्रम में निर्माणाधीन अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालय भवन की प्रगति की समीक्षा की गई और तकनीकी अधिकारियों को काम में गति लाने व नियमित निगरानीकरते हुए समय-सीमा में कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: लंबित मामलों को निर्धारित समय में निष्पादन करें...