Sitamarhi News: भड़काऊ पोस्ट डालने वालों की खैर नहीं
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने वालों से लेकर जुलूस और विसर्जन में अश्लील गाने बजाकर हुड़दंग करने वालों तक पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। धार्मिक भावनाएं भड़काने, जातिगत टिप्पणी करने और अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर प्रतिबंध के निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी अमित रंजन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जिला शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने सख्त रुख स्पष्ट कर दिया।इसमें यह भी पढ़ें- Purnia News: डगरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.