सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- Sitamarhi News: सुरसंड । नगर पंचायत सुरसंड स्थित मुख्य चौक स्थित लक्ष्मण साह अतिथि सदन वियाहुत सभा में बुधवार को भगवान बलभद्र की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुयी। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। आचार्य पुष्पेंद्र नाथ ओझा और पूजक संतोष कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करायी। इसके बाद आरती की गयी। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन की खास बात यह रही कि विभिन्न जाति एवं धर्म के लोगों ने पूजास्थल पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूरे परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा। पूजा संपन्न होने के बाद वियाहुत परिवार की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।किया गया। जिसमें कलाकारों ने विभिन्न प्रस्...