Sitamarhi News: बोधायन मंदिर की दुर्गापूजा में पहली बार होगी भागवत कथा
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। बनगांव गोट स्थित स्वामी श्रीबोधायन मंदिर परिसर में मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वर्ष 1976 में स्थापित श्री श्री 108 मां दुर्गा पूजा समिति इस बार अपने स्थापना के 51वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं। पूजा समिति ने इस वर्ष कई नई और भव्य व्यवस्थाएं की हैं, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समिति के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, वरीय सदस्य सियानंदन सिंह, आशुतोष, प्रभात, सुमन और अभयजीत ने बताया कि कलश स्थापना से लेकर नवमी तक लखनऊ से आने वाले प्रख्यात कथावाचक गौरी शंकर मिश्र द्वारा देवी भागवत महापुराण का वाचन किया जाएगा। क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही इस कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.