सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बोखड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग से पूछताछ की गयी। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी का मोटर व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, एक सितंबर को चोरी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर पकोटोला गांव से तीन व्यक्तियों एवं बालक को चिह्नित कर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पकोटोला वार्ड संख्या आठ निवासी मो. असगर और मो. लुकमान तथा वार्ड संख्या सात निवासी मो. मुबारक के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शराब के साथ दो युवकों ...