सीतामढ़ी, जून 30 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। बोखड़ा थाना क्षेत्र के खड़का दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-05 स्थित लक्ष्मीनिया टोला में मां और बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही दिन हुई इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। मृतक की पहचान लक्ष्मीनिया टोला निवासी सुनील मंडल की 36 वर्षीय पत्नी शीला देवी एवं उनके सात वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार के रूप में की गयी है। परिजन के अनुसार रविवार की रात दोनों मां-बेटे भोजन करने के बाद घर में एक ही बिस्तर पर सोए थे। सोमवार की सुबह शीला देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान पुत्र ऋतिक कुमार की भी तबीयत खराब होने लगी। दोनों की स्थिति गंभीर होने पर परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए ...