Sitamarhi News: बैठक में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। पीएचसी पुपरी में मंगलवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष सह बीडीओ परमेश्वर पंडित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मरीजों के ठहरने की सुविधा के लिए शेड निर्माण कराने, परिसर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाला निर्माण कराने तथा अतिरिक्त दो शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड सेवा के विस्तार को ध्यान में रखते हुए एक अतिरिक्त भवन के निर्माण पर भी सहमति बनी।अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। समिति के सदस्यों ने भी अस्पताल परिसर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.