सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के घरवारा देवी स्थान चौक पर बुधवार को जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण सिंह ने की। बैठक में जदयू कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश के निर्देश पर संगठन को मजबूत बनाने एवं अधिक से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार चौधरी,राणा आशुतोष दीप, गणेश सिंह, सरोज पटेल, अंजय पटेल, फेकन दास, प्रभुनाथ सिंह समेत कई जदयू कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बूथ स्तर पर सशक्त करें महिला जदयू का संगठन: संगठन प्रभारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...