सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- Sitamarhi News: शिवहर,हिप्र। बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी है। बिजली बिलों में आ रही गड़बड़ियों, जैसे गलत मीटर रीडिंग, औसतन बिल बकाया राशि और अन्य विसंगतियों को दूर करने के लिए बिजली विभाग द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता छविन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों एवं अवर प्रमंडलों में 22 अगस्त तक प्रत्येक कार्य दिवस को विशेष विद्युत विपत्र सुधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त बिजली बिल संबंधी शिकायतों की नियमानुसार समीक्षा कर यथासंभव उसी दिन उनका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं मीटर रीडिंग की गड़बड़ी, गलत,औसत बिलिंग, बकाया राशि से जुड़ी समस्याएं तथा बिल से संबंधित अन्य सभी शिकायतों का प्राथमिक आधार पर समाधान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffar...