सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: पुपरी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय, पुपरी की टीम ने गाढ़ा गांव में छापेमारी कर कथित रूप से अवैध बिजली का उपयोग करते एक व्यक्ति को पकड़ा। इस मामले में कनीय अभियंता रविभूषण ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें इदरीश हक के पुत्र अमीरुल हक को आरोपित किया गया है। विभाग ने उन पर 45 हजार 861 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। इसके अतिरिक्त कंपाउंडिंग शुल्क भी देय होगा। विभाग के अनुसार, बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...