सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: पुपरी। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी द्वारा गठित छापेमारी दल ने रामनगर बेदौल पंचायत के परसौनी गांव में कार्रवाई कर बिजली चोरी करते एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता रविभूषण के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में इंद्रजीत पासवान के पुत्र सुंदर देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। विभागीय जांच में आरोपी पर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने का आरोप सिद्ध होने पर 7,416 रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया है। इसके अतिरिक्त नियमानुसार कंपाउंडिंग शुल्क भी देय होगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...