Sitamarhi News: बिजली चोरी करते एक को पकड़ा
सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। विधुत आपूर्ति प्रशाखा पुपरी द्वारा ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए गठित दल ने शाहपुर गांव में एक व्यक्ति को ऊर्जा चोरी करते रंगेहाथों पकड़ लिया। इस सम्बंध में कनीय अभियंता रविभूषण के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। जिसमें शाहपुर के मो तस्लीम के पुत्र मो इस्लाम को नामजद आरोपी बनाया गया है। मो इस्लाम पर 88 हजार 66 रुपए का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त कम्पाउंडिंग चार्य देय होगा। पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मो इस्लाम ने पूर्व में लगाएं गए मीटर को बाईपास कर अबैध रूप से विधुत ऊर्जा की चोरी कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.